{"_id":"60bcd73f8ebc3ec3d62f63c5","slug":"light-raibaraily-news-lko5812094106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन का चालान करने पर कटवा दी मोहनगंज थाने की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन का चालान करने पर कटवा दी मोहनगंज थाने की बिजली
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के तहत विद्युत उपकेंद्र पर रखे गए कर्मचारी के वाहन का चालान करने से नाराज अवर अभियंता ने मोहनगंज थाने की कॉलोनी की लाइन कटवा दी। कॉलोनी चोरी की बिजली से गुलजार हो रही थी। बिजली की लाइन कटने से पुलिस कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
मोहनगंज चौराहे पर सप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर थाना प्रभारी भरत उपाध्याय पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मास्क, हेलमेट व दस्तावेज नहीं मिलने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा था।
इसी दौरान मोहनगंज विद्युत उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाले एक कर्मचारी के वाहन का भी चालान कर दिया गया। कर्मचारी इसकी जानकारी अभियंताओं को दी। इसके विरोध में थाने की कॉलोनी में चोरी से जलाई जा रही बिजली का कनेक्शन कटवा दिया गया।
विज्ञापन
इससे पुलिस कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता संजीव कनौजिया ने बताया कि कॉलोनी में चोरी की बिजली जलाई जा रही थी, जो गलत है। इस वजह से केबल कटवाई गई है। कनेक्शन लेने के बाद केबल को जोड़वा दिया जाएगा।
सीटी खराब होने से ठप रही चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
डीह (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र डीह में रविवार सुबह सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) खराब होने से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब सीटी को बदलकर आपूर्ति बहाल कराई।
इस दौरान करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह सप्लाई चल रही थी। इसी दौरान उपकेंद्र में लगी सीटी खराब हो गई। इसके चलते गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विद्युत कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद सीटी बदलकर सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल कराई। अवर अभियंता सौरभ यादव ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में लगी सीटी खराब हो जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।