फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Light

अभियंताओं ने मारा छापा, 1232 घरों के काटे कनेक्शन

Fri, 26 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Light
रायबरेली। जिले में बिजली का उपयोग करकरोड़ों का राजस्व दबाए बैठे उपभोक्ताओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। अभियंताओं और कर्मचारियों ने गांवों की खाक छानी। इस दौरान 1232 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। यही नहीं आसान किस्त योजना में कामर्शियल, औद्योगिक और निजी संस्थान के उपभोक्ता यदि बकाया किस्त 28 फरवरी तक नहीं जमा करते हैं तो उनको मिली छूट फिर से जुड़ जाएगी। ओटीएस का लाभ लेने वाले उपभोक्ता समय से पहले किस्त जमा कर दें।
विज्ञापन

जिले में पावर कॉर्पोरेशन का करोड़ों रुपये दबाए बैठे उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने बताया कि जिले भर में 1232 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए है। इनके ऊपर करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपखंड अधिकारी त्रिपुला राजीव यादव, हरचंदपुर के एसडीओ हरिदीपक, छतोह के सौरभ जायसवाल, डीह के उपखंड अधिकारी राधेश्याम चौहान, लालगंज के कैलाश यादव, कठगर के एसडीओ भइयालाल के अलावा शहर क्षेत्र में एसडीओ सुनील कुशहावा, मनीष कुमार यादव की देखरेख में अवर अभियंताओं, कर्मचारियों की टीम ने छापामारी की। अधीक्षण अभियंता ने सभी अभियंताओं को चेतावनी दी कि काटे गए कनेक्शनों को बाद में चेकिंग कराए। यदि कोई उपभोक्ता बिना बकाया जमा किए बिजली का बिल जमा करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीएस में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को किस्त जमा करने और बकायेदार उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए रविवार को सभी बिलिंग काउंटर और काउंटर खुले रहेंगे। उपभोक्ता किसी भी कार्यालय और बिलिंग सेंटर पर जाकर अपनी बकाया बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed