फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Life in disaster due to rain

आफत में जिंदगी, टापू बने शहर के मोहल्ले, दो और मौतें

Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Life in disaster due to rain
नाव से आते-जाते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में बुधवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि शुक्रवार को सुबह मौसम साफ हो गया था लेकिन कुछ देर बाद फिर से रिमझिम शुरू हो गई। लगातार बारिश से शहर के करीब 10 मोहल्ले टापू बन गए। कई घरों में एक से दो फीट तक पानी घुस गया है। तमाम लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, ऊंचाहार क्षेत्र में छप्पर गिरने और सलोन क्षेत्र में दीवार गिरने से एक-एक लोगों की मौत हो गई। सड़क धंसने व पेड़ गिरने से चपेट में आकर कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन

बीते बुधवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी है। शुक्रवार की सुबह मौसम खुला, लेकिन बाद में फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश से शहर के मोहल्ले पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्लू का पुरवा, महानंदपुर, सोनिया नगर, नया पुरवा, बहराना, सर्वोदय नगर, आचार्य द्विवेदी नगर समेत अन्य मोहल्ले टापू बन गए हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। कई घरों में पानी भर गया। गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। नया पुरवा में लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पूरे बसारत अली मजरे रसुलपुर गांव में गुरुवार रात छप्पर गिरने से उसके नीचे सो रहे माताबदल (69) पुत्र सूर्यपाल दब गए। घरवालों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह छप्पर हटाया और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
सूचना पर सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी व एसडीएम राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसडीएम ने बताया कि छप्पर गिरने से वृद्ध की मौत हुई है। उधर, पुरनशाहपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार की पत्नी गुड़िया पर दीवार गिर गई, इससे वह घायल हो गई। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सलोन तहसील क्षेत्र के पूरे मंसाराम मजरे शहरी में दीवार ढहने से पिता की मौके पर मौत हो गई। साथ ही पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। बताते है कि बाबूलाल (47) व उसकी पुत्री सीता (11) घर में सो रहे थे। अचानक दीवार गिर गई।
बाबूलाल की मौके पर मौत हो गई व पुत्री सीता को जगतपुर सीएचसी में भर्ती गंभीर कराया गया है। सूचना पर लेखपाल प्रशांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, 20 से अधिक लोगों के घर ढह गए। वार्ड 10 में अब्दुल मजीद का मकान बारिश में ढह गया।
सई नदी उफनाई, गांव के लोगों के लिए नाव लगाई
डीह/सलोन। ब्लॉक क्षेत्र के बघौला गांव के पास से निकली सई नदी में गुरुवार रात उफान आ गया। इससे गांव के चारों ओर पानी भर गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग व पुलिस ने नाव की व्यवस्था कराई। नाव से ग्रामीणों का आवागमन बहाल हुआ।

तरकोल मजरे बघौला गांव चारों तरफ से सई नदी से घिरा हुआ है और ग्रामीणों को आने-जाने के लिए एक ही मार्ग है। लगातार बरसात होने के कारण सई नदी में पानी बढ़ गया। गांव के चारों ओर पानी भर जाने के कारण गांवों का आवागमन ठप हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मौर्या की सूचना पर लेखपाल सुनील कुमार व चौकी सूची इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों को निकलने के लिए नाव की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed