{"_id":"6134e1ab8ebc3e2f78501087","slug":"leopard-see-in-village-raibaraily-news-lko5941806175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शी का पुरवा में तेंदुआ से दहशत, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शी का पुरवा में तेंदुआ से दहशत, सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन
जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बख्शी का पुरवा मजरे टीकर अगाचीपुर गांव में तेंदुआ दिखने की खबर से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण गांव के पास खंडहर में तब्दील ईंट-भट्ठे के पास तेंदुआ दिखाई देने का दावा कर रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने रात में ही सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
गांव निवासी बुदुन पाल, आशीष तिवारी, दुर्गेश चौरसिया, श्रीधर तिवारी, पिंटू तिवारी, ज्ञान चंद तिवारी, उमेश, इंद्रेश कुमार का कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर खंडहर में तब्दील ईंट-भट्ठे के पास तेंदुआ देखा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तो तेंदुआ आसपास की झाड़ियों में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खोजबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
रविवार सुबह भी तेंदुए की खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वन क्षेत्राधिकारी डलमऊ हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम गांव पहुंची थी। वह खुद मौके पर गए थे। तेंदुए जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पैर के निशान भी नहीं मिले हैं। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।