फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Leaders of the 'Mahagathbandhan' (grand alliance) are spreading chaos

Raebareli News: महागठबंधन के नेता फैला रहे अराजकता

Sun, 18 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 18 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Leaders of the 'Mahagathbandhan' (grand alliance) are spreading chaos
त्रिपुला चौराहा के पास केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते पार्टी कार
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को रायबरेली से होकर गुजरीं तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल ने कहा कि महागठबंधन के नेता दिल्ली की सड़कों पर अराजकता फैला रहे हैं। प्रदर्शनकारी लोकतंत्र और भीड़तंत्र के अंतर को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लगातार चुनाव हार रहे हैं और उनके कार्यकर्ता आपस में भी उलझते रहते हैं। उनके पास कोई साझा विजन और एजेंडा नहीं है। लोकतंत्र में जगह बनाने के लिए जनता के मन में स्थान बनाना होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में हो रहे उपद्रव को देश की जनता स्वीकार नहीं करती। विपक्षी दलों को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता उन्हें बार-बार क्यों नकार रही है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास एनडीए गठबंधन के साथ है। आईएएस दिव्या मित्तल के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा से जुड़े सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed