{"_id":"67cf39605c01a51a3c0d443c","slug":"lawyers-protested-and-shouted-slogans-raebareli-news-c-101-1-slko1032-129012-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वकीलों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वकीलों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
Tue, 11 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। तहसील परिसर में सोमवार को सुनवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। तहसील प्रशासन पर मामलों के निस्तारण में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। एसडीएम से समस्याओं के समाधान की मांग की। विरोध प्रदर्शन में तहसील के दोनों अधिवक्ता संगठन शामिल रहे।
सोमवार को अधिवक्ताओं ने बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मनमाने तरीके से आदेश किए जा रहे हैं। बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा है। कोर्ट के दरवाजे बंद कर आदेश किए जा रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
पूर्व महामंत्री दल बहादुर सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन वादों की सुनवाई में लापरवाही कर रहा है। न्यायालय के दरवाजे बंद रहते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी। तहसील के बैसवारा सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राज बहादुर मौर्य, शैलेश त्रिवेदी, रामनारायण श्रीवास्तव, अशोक शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, पंकज मिश्रा, ज्योतिरेंद्र मिश्र, चित्रेश सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।