Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Language and math skills of class 1-2 students tested

Raebareli News: कक्षा एक-दो के बच्चों की परखी भाषा-गणित दक्षता

Thu, 29 Jan 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 29 Jan 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Language and math skills of class 1-2 students tested
रायबरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक और दो के बच्चों की भाषा और गणित में पढ़ाई का हाल जानने के लिए निपुण सर्वे कराया जा रहा है। इसके जरिए यह परखा जा रहा है कि बच्चे अपनी कक्षा के अनुरूप काबिल बन सके हैं या नहीं। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से बनाई गई डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीमें परिषदीय विद्यालयों में पहुंच रही हैं। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 258 परिषदीय विद्यालयों में निपुण सर्वे कराया गया। प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल हैं, जो विद्यालयों में पहुंच कर निपुण लक्ष्य एप के जरिए बच्चों से सवाल पूछ रही हैं।
विज्ञापन

निपुण सर्वे ठीक ढंग से हो रहा है या नहीं, इसका अनुश्रवण करने के लिए डायट में भी टीम गठित की गई है। यह टीम वीडियो कॉल के जरिए आनलाइन निगरानी कर रही है। साथ ही टेक्निकल टीम बनाई गई है। सर्वे टीमों को निपुण आकलन में कोई दिक्कत आ रही है तो यह टेक्निकल टीम उनकी समस्या का समाधान कर रही है, ताकि तय शेड्यूल के अनुसार सर्वे कराया जा सके। डायट प्राचार्या दीपिका चतुर्वेदी के निर्देशन में शुक्रवार को 122 टीमों को भेजा जाएगा, जो 244 परिषदीय विद्यालयों में निपुण सर्वे करेंगी।
विज्ञापन

निपुण सर्वे के नोडल एवं डायट प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने बताया कि लोकेशन, नेटवर्क, यू-डायस की समस्याएं आ रही हैं। कुछ जगह से प्रश्नपत्र डाउनलोड न हो पाने की दिक्कत भी बताई गई। हर समस्या का टेक्निकल टीम ने समाधान कर निपुण सर्वे कराया। टेक्निकल और मॉनीटरिंग टीम में शैलेंद्र सिंह, ऋषभ गुप्ता, हेमंत रमन, प्रखर चौरसिया, गौरव अवस्थी, गौरव पाठक, आशीष कुमार, सर्वेश पांडेय, कुलदीप वर्मा आदि शामिल हैं। जिले के 1937 स्कूलों में 6 फरवरी तक निपुण सर्वे का काम पूरा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed