फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Land seized with forged documents

Raebareli News: जाली दस्तावेज से हथिया ली जमीन

Thu, 05 Feb 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 05 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Land seized with forged documents
रायबरेली। जाली दस्तावेज के जरिये भू माफिया ने एक व्यक्ति के नाम की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के निंबावर गांव निवासी रामकुमार के मुताबिक उनके चाचा स्व. सालिकराम ने अपनी वसीयत के माध्यम से अपनी समस्त चलअचल संपत्ति उन्हें दान कर दी थी। चाचा की मृत्यु के बाद से संपत्ति का निर्बाध रूप से उपयोग कर रहे थे। भूमाफिया चड़रई निवासी अरूण कुमार द्विवेदी, केवलपुर निवासी किशोर कुमार, भागीपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह ने मिलकर दयाशंकर दीक्षित नामक एक फर्जी व्यक्ति से सांठगांठ की।
विज्ञापन


उन्होंने दयाशंकर दीक्षित का मूल निवास ग्राम निंबावर दर्शाते हुए और वर्तमान पता इंदौर मध्य प्रदेश बताते हुए ऊंचाहार सब रजिस्ट्रार कार्यालय से 27 मई 2025 को एक फर्जी मुख्तारनामा तैयार करवाया। दयाशंकर दीक्षित कभी भी ग्राम निंबावर का निवासी नहीं रहा। पीड़ित आरोप है कि इन भू माफिया ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब राम कुमार को इस कूटरचना की जानकारी हुई तो उन्होंने राजस्व न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराई। राजस्व न्यायालय ने भूमाफियाओं द्वारा कराए गए फर्जी आदेश को स्थगित कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने ऊंचाहार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed