फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Laborer tied to a tree and beaten, case registered

Raebareli News: मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटा, केस

Sat, 11 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 11 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Laborer tied to a tree and beaten, case registered
डीह। क्षेत्र में मजदूरी करने जा रहे श्रमिक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। शुक्रवार को पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भदोखर क्षेत्र के जनरेसरा मजरे सनही गांव निवासी संदीप यादव डीह थाना क्षेत्र के पूरे बुधई स्थित कोल्ड स्टोर में एक अक्तूबर को मजदूरी करने जा रहा था। प्रतापगढ़ जिले के थाना उदयपुर के गांव पेड़रिया निवासी मनोज यादव, राजेश यादव व करमजीत, नसीराबाद थाना क्षेत्र के भुवालपुर सिसनी गांव निवासी दीपू व एक अज्ञात युवक को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


आंख पर पट्टी बांधकर जंगल में लेकर गए, जहां पहले पिटाई की फिर रुपये की मांग की। इसके बाद आरोपी संदीप को अपने एक साथी के घर लेकर गए, जहां पर उसे फिर पीटा गया। बाद में जानमाल की धमकी देते हुए छोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और संदीप को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि मामले की तहरीर डीह थाने और परदेशपुर चौकी में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन ने बताया कि एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed