फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Labeling standard is not consistent with the government drug, sample failed

मानक के अनुरूप लेबलिंग न होने पर सरकारी दवा का नमूना फेल

Fri, 13 Jan 2017 12:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 13 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Labeling standard is not consistent with the government drug, sample failed
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.
सरकारी अस्पतालों में रोगियों को दी जाने वाली दवा मानकों पर खरी नहीं है। सीएमओ दफ्तर स्थित औषधि भंडार से लिया गया एक दवा का नमूना मानक के अनुरूप लेबलिंग न होने पर जांच में फेल आया है। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने नमूना फेल आने पर भंडार की दवा आपूर्ति पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


भंडार में कितना स्टॉक बचा है, इसका ब्योरा तलब किया गया है। वहीं एक दुकान से लिया गया दवा का नमूना भी फेल आया है, जिस पर दुकानदार को नोटिस दिया गया है। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने 31 मई 2016 को सीएमओ दफ्तर स्थित औषधि भंडार से सिपलेक्सिन कैप्सूल-250 का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा था।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच में दवा का नमूना मिथ्याछॉप पाया गया है। यानि दवा की लेबलिंग मानक के अनुरूप नहीं है। जांच में नमूना फेल आने पर इस सरकारी दवा की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। साथ ही औषधि भंडार कक्ष के प्रभारी से दवा स्टॉक की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 20 मई 2016 को शहर के रामजीपुरम बस्तेपुर से फिलिक्स फार्माक्यूटिकल से लियोफाक्सिन टैबलेट का नमूना भी लखनऊ लैब जांच के लिए भेजा गया था। ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच में लियोफाक्सिन टैबलेट मानकों पर खरी नहीं है।


वहीं औषधि निरीक्षक ने गुरुवार को आस्था मेडिकल स्टोर हरचंदपुर में छापा मारा। यहां पर दवा का रखरखाव ठीक नहीं पाया गया। इसके बाद प्रभु मेडिकल स्टोर रामगंज में छापा मारा गया। यहां पर बिलिंग ठीक तरीके से नहीं की जा रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed