{"_id":"5f91e0888ebc3eefb908a73c","slug":"kundanganj-gangaganj-rail-section-will-be-doubled-in-november-raibaraily-news-lko546646098","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदनगंज-गंगागंज रेल खंड पर नवंबर में पूरा होगा दोहरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंदनगंज-गंगागंज रेल खंड पर नवंबर में पूरा होगा दोहरीकरण
विज्ञापन
रायबरेली। अभी कुछ दिन पहले ही रायबरेली-अमेठी रेल मार्ग पर जायस से गौरीगंज के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा कराया गया है। जिसका ट्रायल लेने के बाद मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने हरी झंडी भी दे दी। अब नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में रायबरेली-लखनऊ रेल मार्ग पर कुंदनगंज से गंगागंज के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस रेल खंड पर हुए काम का ट्रायल लेने के बाद हरी झंडी देने के लिए सीसीआरएस का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
रायबरेली से लखनऊ के बीच काफी हिस्से का दोहरीकरण कार्य कराया जा चुका है। इस रेल खंड में उतरेटिया से श्रीराज नगर और श्रीराज नगर से कुंदनगंज तक काम पूरा होने के बाद सीसीआरएस ने उसका ट्रायल लिया और हरी झंडी दे दी। इसके बाद से दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन होने लगा। इस खंड में अभी कुंदनगंज से गंगागंज तक करीब 13 किमी. का दोहरीकरण कार्य चल रहा है।
जिसके नवंबर महीने के प्रथम सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। दूसरे सप्ताह में सीसीआरएस का निरीक्षण होगा। ट्रायल लेने के बाद कोई कमी नहीं मिली तो हरी झंडी मिल जाएगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कुंदनगंज से गंगागंज के बीच दोहरीकरण कार्य का ट्रायल लेने के लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के आने का कार्यक्रम तय हो रहा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। तीन-चार दिन में निरीक्षण के लिए प्रस्तावित तिथि की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में उतरेटिया से गंगागंज तक काम पूरा हो जाएगा। सिर्फ गंगागंज से रायबरेली के बीच लगभग छह किमी. का काम बाकी रहेगा। दूसरी तरफ रायबरेली से अमेठी के बीच भी काम तेजी से कराया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही जायस से गौरीगंज के बीच दोहरीकरण पूरा कराया गया तो सीसीआरएस ने ट्रायल लेने के बाद हरी झंडी दे दी थी। कुंदनगंज-गंगागंज को हरी झंडी मिलने के बाद रूपामऊ से जायस के बीच दोहरीकरण का कार्य में और तेजी लाई जाएगी।