{"_id":"6ab821c17d06a8ccfb07076f","slug":"knowledge-about-hiv-is-the-key-to-prevention-raebareli-news-c-101-1-slko1033-168458-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एचआईवी की जानकारी ही बचाव है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एचआईवी की जानकारी ही बचाव है
Sun, 27 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में टीवी अभिनेत्री का स्वागत करती महिला कर्मचारी
रायबरेली। शहर के एक होटल में शनिवार को सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोशाला की ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी अभिनेत्री सबिता कलवार ने एचआईवी के संबंध में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कहा, एचआईवी की जानकारी होने पर ही इससे बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में क्षयरोग चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिजवान ने क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव और उपचार के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर तमन्ना आफरीन ने एचआईवी से संबंधित जागरूकता, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी साझा की।
इंस्पेक्टर भगत सिंह ने स्वयं एचआईवी जांच करवाकर उपस्थित लोगों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस विभाग के सदस्यों ने भी एचआईवी स्क्रीनिंग में भाग लिया। मनोचिकित्सक डॉ. रूमा परवीन ने उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एचआईवी जांच में भी भाग लिया। कार्यक्रम में शैलेश, वंदना कश्यप, मनोचिकित्सक डॉ. रूमा परवीन, सूरज बिसेन आदि मौजूद रहे।