फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kisan

अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने वाले किसानों का भुलाया नहीं जा सकता बलिदान

Thu, 07 Jan 2021 08:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Kisan
शहीद स्तंभ के पास कलश यात्रा रखते किसान व अन्य लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सात जनवरी 1921 की तारीख शहीद किसानों की याद दिलाती है। यह वही दिन था, जब अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए किसानों ने अपनी जान की परवाह नहीं की। अंग्रेजों ने निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाई थी। जिसकी परवाह न करते हुए किसानों ने हंसते-हंसते अपनी जान दे दी थी। बृहस्पतिवार को सई नदी के किनारे स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिकारियों के साथ ही आम लोग उमड़ पड़े। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करके उनकी शहादत की याद दिलाई।
विज्ञापन

शहीद स्मारक पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष व नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह व सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने शहीदों के प्रति शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष व अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ने कहा कि शहीद किसानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी दिलाने वाले शहीदों, देशभक्तों के जीवन मूल्यों एवं आदर्शों का स्मरण करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। शहीद स्मारक पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य स्टाल के माध्यम से कोरोना संबंधी बचाव व आगामी दिनों में लगने वाले टीकाकरण आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम ने खादी इकाई तथा उनके द्वारा उत्पादों की जानकारियां दी। इसके अलावा अन्य कई विभागों ने अपने स्टाल लगाए। जादूगर अजय ने जादू के माध्यम से लोगों को कोरोना जागरूकता व सरकार की लाभ परक योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा, जय सिंह सेंगर, शिव बाबू शुक्ला, श्याम सुंदर पांडेय, जवाहर मौर्य, अमिता मिश्रा व तहसीलदार सदर अमिता यादव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed