फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Killing of women in broad daylight in the state

प्रदेश में दिनदहाड़े हो रहीं महिलाओं की हत्याएं

Wed, 23 Oct 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Killing of women in broad daylight in the state
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में जंगलराज कायम है। प्रदेश में दिनदहाड़े महिलाओं की हत्या हो रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास सत्ता है। बहानेबाजी बंद करना चाहिए और काम करना चाहिए।
विज्ञापन

लखनऊ से रायबरेली आते समय हरचंदपुर क्षेत्र के कठवारा के पास लोगों के स्वागत के दौरान प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। योगी सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। खासकर महिला अपराध अधिक बढ़ा है। दिनदहाड़े हत्याएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। पानी, बिजली, सड़क जैसी समस्याएं दूर कराने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। देश में आर्थिक मंदी जैसे हालात हैं। इस पर सरकार का ध्यान देना चाहिए। कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए यहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। इसलिए कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। करीब दो माह बाद प्रियंका मंगलवार को मां के संसदीय क्षेत्र पहुंची हैं। इस बार यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रियंका का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब कांग्रेस अपने गढ़ में अपनी जमीन बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है।
सदर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर काम किया है। इसको लेकर कांग्रेसियों की तरफ से दोनों विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। ऐसे में प्रियंका संगठन में बदलाव करने के मूड में हैं। साथ ही कुछ नेताओं को पार्टी में शामिल करके पार्टी की किरकरी कराने वाले नेताओं को सबक सिखाने पर मंथन भी किया जा रहा है।
पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह बुधवार को प्रियंका की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मनीष सिंह ने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाए। सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, मनीष सिंह की चचेरी बहन हैं। मनीष सिंह का कहना है कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं, इसका एलान बुधवार को होगा। उधर, अन्य कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही है। ऐसे में चर्चा है कि प्रियंका वाड्रा का दौरा कार्यशाला का शुभारंभ करने के इतर, संगठन को मजबूत करने के लिए भी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रायबरेली जाते समय सबसे पहले चुरुवा मंदिर पर पहुंचकर भगवान हनुमानजी को माथा टेका और आशीर्वाद लिया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सदगुरुदेव लोधी की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बाबा बहेलिया, शिवा शंकर शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ला, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, जिला मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने प्रियंका वाड्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed