{"_id":"5d4b2d138ebc3e6ce559cdf6","slug":"kidnapping-of-young-man-ransom-demanded-for-four-lakh-rupees-raibaraily-news-lko4752382103","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का अपहरण, चार लाख रुपये की मांगी गई फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का अपहरण, चार लाख रुपये की मांगी गई फिरौती
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने मोबाइल में मैसेज भेजकर चार लाख रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती मांगे जाने की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस युवक की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन उसका अब तक कोई पता नहीं लगा है।
पुलिस जिस नंबर से फिरौती मांगने का मैसेज आया है, उस नंबर के जरिए अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द युवक को बरामद कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कंदरावां गांव निवासी रामराज का बेटा रामबाबू (22) दो दिन पहले घर से गायब हो गया।
परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि परिवारीजनों के मोबाइल पर बुधवार को एक मैसेज आया, जिसमें युवक को छोड़ने के नाम पर चार लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर युवक को मार डाले जाने की धमकी तक दी गई है।
विज्ञापन
फिरौती मांगे जाने की सूचना पर ऊंचाहार पुलिस ने घटना की पड़ताल तेज कर दी। कोतवाल धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई है। युवक की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द युवक को खोज कर अपहरणकर्ताओं को जेल भेजा जाएगा।