{"_id":"5ee501318ebc3e42b240058d","slug":"kidnapped-woman-found-with-daughters-in-fazalganj-kanpur-raibaraily-news-lko525846191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब महिला कानपुर नगर के फजलगंज से बेटियों संग बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब महिला कानपुर नगर के फजलगंज से बेटियों संग बरामद
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी पुलिस और एसओजी टीम की जांच में अपहरण का एक मामला झूठा पाया गया। युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी और दो बेटियों को जंगल में छोड़ दिया और घर से भागकर जान देने की बात कही। इधर, गांव के ही दस लोगों के खिलाफ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
सरेनी पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार को लापता महिला और उसकी बेटियों को कानपुर नगर के फजलगंज क्षेत्र से तलाश लिया। पूछताछ में महिला ने अपना सच बताया तो सभी दंग रह गए। मामले में उसके पति-देवर के खिलाफ जहां केस दर्ज कर लिया गया है, वहीं नामजद कराए गए लोगों को क्लीनचिट दे दी जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र के चंद्रमणिखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुमार अवस्थी ने 29 अप्रैल को थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि गांव के ही पूती, बाबू, जयशंकर, ओम प्रकाश समेत दस लोगों ने उसकी भाभी सरोज देवी अवस्थी, भतीजी ज्योति (15), नव्या उर्फ नेहा (8) का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वप्निल ममगाई ने सरेनी पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी जांच में लगा दिया। सरेनी थानेदार रवेंद्र सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ लापता महिला सरोज, उसकी दोनों बेटियों ज्योति व नव्या उर्फ नेहा को कानपुर नगर जिले के फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा कच्ची बस्ती से तलाश लिया।
उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ में हैरानी वाली बात सामने आई। देवर राजेंद्र कुमार अवस्थी और पति उत्तम कुमार अवस्थी ने ही महिला और उसकी बेटियों को मारपीट कर घटना वाले दिन जंगल में छोड़ दिया था और घर से भाग जाने की बात कही थी। इस पर महिला जान बचाकर बेटियों के साथ कानपुर चली गई थी।
एसओजी टीम ने सर्विलांस का सहारा लेते हुए महिला व उसके बेटियों का पता लगा लिया। उन्होंने बताया कि महिला व उसकी बेटियों को उसके भाई मनोज कुमार दीक्षित निवासी भैसमरी थाना सिसोलर जिला हमीरपुर के सुुपुर्द कर दिया गया है। मामले में नामजद कराए गए दस लोगों को क्लीनचिट दी जाएगी। साथ ही महिला के पति व देवर के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा पंजीकृत करके जांच कराई जा रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।