फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kharna Prasad was eaten and Nirjala fast began

Raebareli News: खरना का प्रसाद खाया, निर्जला व्रत शुरू

Mon, 27 Oct 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kharna Prasad was eaten and Nirjala fast began
शहर के एक घर में रविवार की शाम छठ पूजा करतीं महिलाएं।
रायबरेली। चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने समूहों में छठ मइया के गीत गाकर प्रसाद बनाया। आंगन में बैठ भगवान सूर्य की पूजा करते हुए खरना किया और प्रसाद बांटा। छठ पर्व को लेकर घंटाघर, कैपरगंज, जिला अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट समेत अन्य स्थानों पर चहल-पहल रही।
विज्ञापन


सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं ने सूप, डलिया, मिट्टी की हांडी, सुपारी, पान के पत्ते, कांच की चूडि़यां, नींबू, नारियल व गन्ना समेत अन्य सामग्री भी खरीदी। दिनभर महिलाओं ने उपवास रखा और शाम को चावल, गुड़ व दूध से बनी खीर, रोटी व अन्य सामग्री से पूजा कर प्रसाद खाकर निर्जला व्रत शुरू किया।
विज्ञापन


आईटीआई, कल्लू का पुरवा, शक्ति नगर, इंदिरा नगर, कृष्णा नगर, रेलवे कॉलोनी आदि मोहल्लों में छठ मइया के गीत बजते रहे। सोमवार को अस्त होते हुए सूर्य को और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व संपन्न होगा। खरने के बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन छठ का प्रसाद तैयार किया जाता है। छठ के प्रसाद में चावल के लड्डू व फल आदि शामिल हैं। शाम को प्रसाद से भरी बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है। जल में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। अगली सुबह सूर्योदय से पहले घाट पर जल में खड़े होकर व्रत रहने वाली महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती हैं।


पूजा स्थलों की कराई गई सफाई
छठ महापर्व पर डूबते और उगते हुए सूर्य को सई नदी तट पर अर्घ्य देने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। शहर के राजघाट, मुंशीगंज में सई नदी तट और सुल्तानपुर रोड स्थित शारदा नहर के किनारे छठ पूजा के लिए देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। पूजा स्थलों पर साफ-सफाई के साथ भूमि समतल कराई गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों से सभी तैयारियां करने की बात कही। बताया कि पूजा स्थलों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों के साथ नावों के साथ गोताखोरों की तैनाती होगी।



छठ मइया के गीतों से सरोबार होगा पूजास्थल
नगर पालिका की ओर से इस बार छठ महापर्व पर पहली बार पूजास्थल राजघाट पर संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गायिका स्नेहलता श्रीवास्तव की ओर से भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। छठ मइया के गीतों से पूजास्थल सराबोर होगा। ईओ स्वर्ण सिंह का कहना है कि पूजास्थल पर शाम तीन बजे से शाम पांच बजे तक भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed