फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Keshav attack on Congress said congress will be seen in fight on two-four seats in UP elections

यूपी चुनाव में दो-चार सीटों पर लड़ाई में दिखेगी कांग्रेस: केशव

Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Keshav attack on Congress said congress will be seen in fight on two-four seats in UP elections
लोकार्पण करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या मंगलवार को सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कांग्रेस अस्तित्व में नहीं है। 2022 के यूपी चुनाव में दो-चार सीटों पर ही कांग्रेस लड़ाई में दिख रही है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रियंका 2019 में भी तो खूब दौड़ीं, लेकिन रायबरेली सीट ही बचा सकीं। इस बार जिले की सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। वर्ष 2024 में भी रायबरेली कमल खिलेगा। डिप्टी सीएम 265 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि वह पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि 2024 में रायबरेली में कमल खिलेगा। 2022 में हम रायबरेली जनपद की सभी छह सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 312 सीटें अकेले बीजेपी जीती थी, और सहयोगियों के साथ हमने 325 सीटें जीती थीं। फिर उतनी ही सीटें या उससे अधिक सीटें जीतकर हम दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में सपा-बसपा और कांग्रेस तीनों एक होकर लड़े उसके बाद भी हमने उन्हें अमेठी का चुनाव हराया। प्रियंका के दौरे को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह दौरा तो वो 2019 में भी कर रहीं थीं। सिर्फ अपना मां की सीट ही बचा पाईं थीं।
अखिलेश को दिया चुनाव चिह्न एके-47 रखने की सलाह
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तो अपना चुनाव चिह्न एक-47 रखने तक की सलाह दे दी। अखिलेश की ओर से बीजेपी को चुनाव निशान बदलकर बुलडोजर रखने के ट्वीट पर केशव मौर्या ने पलटवार किया।
कहा कि उनको अपना चुनाव निशान बदलकर एके-47 रख लेना चाहिए। वहीं विज्ञापन पर मचे सियासी बवाल पर उन्होंने कहा कि सूचना विभाग के किसी अधिकारी की लापरवाही से ऐसा हुआ है़। हमें किसी दूसरे की किसी तस्वीर को चुराने की आवश्यकता नहीं है। हमने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है और हमारा प्रयास है कि हम उत्तर प्रदेश की तकदीर भी बदले।

आज से 15 नवंबर तक चलेगा गड्ढा मुक्त सड़क का अभियान
डिप्टी सीएम ने कहा कि 15 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू हो रहा है। प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य का शत-प्रतिशत पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed