फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Keep preparations fully in place in view of the flood threat.

Raebareli News: बाढ़ के खतरे को देखते हुए पूरी रखें तैयारियां

Fri, 10 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Keep preparations fully in place in view of the flood threat.
कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर बैठक करतीं डीएम। -स्रोत : सूचना विभाग
रायबरेली। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति के देखते हुए डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों की क्लास ली। बाढ़ से बचाव, राहत कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार कर लें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई व अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही राहत व बचाव कार्यों के लिए नाव, लाइफ जैकेट, रस्सी व अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था पहले से कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाइयों के भंडारण, मेडिकल टीमों व एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को पशुओं के उपचार व चारे की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, खाद्य एवं रसद विभाग को आवश्यक राशन एवं राहत सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों व पुल-पुलियों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के लिए कहा। डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में बाढ़ तैयारियों की नियमित समीक्षा करके आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।


कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में जन-धन एवं पशुधन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र, आपदा विशेषज्ञ अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed