फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kanpur firm got the responsibility of cleaning the city

कानपुर की फर्म को मिला शहर की साफ-सफाई का जिम्मा

Sun, 02 Jan 2022 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Kanpur firm got the responsibility of cleaning the city
रायबरेली। शहर के 34 वार्डों में जल्द घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। इससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था फिर से बेहतर हो सकेगी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की अगले सप्ताह से शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन

योजना के संचालन की जिम्मेदारी इस बार कानपुर की दीक्षांक फर्म को मिली है। योजना शुरू कराने के लिए नगर पालिका के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
दरअसल, दो साल पहले शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कराई गई थी। पहले 20 वार्डों में ही कूड़ा उठाया जाता था।
लखनऊ की एक फर्म को इसका ठेका दिया गया था। काम ठीक न होने से करीब तीन माह पहले लखनऊ की फर्म का टेंडर निरस्त कर दिया गया था।
नए सिरे से संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। टेंडर में कानपुर की फर्म को योजना का संचालन करने का जिम्मा मिला है।
अगले सप्ताह शहर के 34 वार्डों में इस योजना को फिर से शुरू कराया जाएगा। योजना के तहत टीमें नागरिकों के घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का काम करेंगी। इसके एवज में तय धनराशि नागरिकों से वसूली जाएगी।
विज्ञापन

वाहनों पर लगेगा जीपीएस सिस्टम
डोर-टू-डोर कूूड़ा कलेक्शन योजना इस बार प्रभावी तरीके से शुरू की जाएगी, ताकि नागरिकों की शिकायतें अफसरों तक पहुंच सके। इसके लिए कूड़ा ढोने वाले वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस सिस्टम लगने से पता चल सकेगा कि कूड़ा उठाने के लिए वाहन मोहल्लों में जा रहे हैं कि नहीं। साथ ही इससे यह भी जानकारी हो सकेगी कि वाहन हर दिन कितने किमी. चल रहे हैं। डीजल की चोरी भी नहीं हो पाएगी।
पालिका कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम
योजना की मॉनिटरिंग के लिए नगर पालिका कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इस कंट्रोल के जरिए योजना के तहत किए गए कार्य की हर दिन समीक्षा की जाएगी।
समीक्षा के दौरान यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित फर्म के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि योजना को सही तरीके से क्रियान्वयन कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
पालिका देगी वाहन और रिक्शा
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की जिम्मेदारी संभालने वाली कानपुर की फर्म को कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका की ओर से वाहनों और रिक्शों की व्यवस्था कराई जाएगी।
फर्म को सिर्फ श्रमिकों को कार्य के लिए रखना होगा। पिछली दफा महज 20 मोहल्लों में योजना का संचालन कराया जा रहा था। इस बार सभी 34 वार्डों में योजना शुरू कराने को लेकर खाका तैयार कराया जा रहा है।

अगले सप्ताह से शहर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कराई जाएगी। इस बार कानपुर की दीक्षांक फर्म को योजना की जिम्मेदारी दी गई है। योजना का बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगवाने के साथ ही पालिका कार्यालय में अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। प्रयास है कि नए साल में अपना शहर साफ-सुथरा के मामले में नंबर वन की श्रेणी में शामिल हो सके।
डॉ.आशीष कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed