फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kanpkanpaa people from cold wave, the class of eight to 24 schools closed

शीतलहर से कंपकंपाए लोग, कक्षा आठ तक के स्कूल 24 तक बंद

Fri, 22 Jan 2016 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpkanpaa people from cold wave, the class of eight to 24 schools closed
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते गुरुवार को लोग कंपकंपा उठे। दिनभर धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 24 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं। गुरुवार को सुबह से ही मौसम ठंडा रहा।

खासकर सर्द हवा चलने के कारण ठंड से अपना विकराल रूप दिखाया। सूरज न निकलने के कारण तापमान में और गिरावट आई। सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही।

ठंड अधिक होने के कारण लोग ठिठुरते हुए नजर आए। सर्दी के चलते बाजार में चहल-पहल कम दिखी। गांवों में गलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों में भी ठंड का असर देखने को मिला। ठंड अधिक होने के कारण रूटीन कार्य नहीं हुए, बल्कि कर्मचारी अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 23 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। 24 जनवरी को रविवार होने के बाद 25 जनवरी को मौसम में सुधार होने पर मतदाता दिवस के दिन स्कूल खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed