फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jewelry worth four and a half lakhs, cash looted by holding mother-son hostage

मां-बेटे को बंधक बनाकर साढ़े चार लाख के जेवरात, नकदी लूटी

Thu, 31 Oct 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth four and a half lakhs, cash looted by holding mother-son hostage
कांशीराम कॉलोनी में लूट के बाद घर में बिखरे पड़े सामान को दिखाती महिला। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के कॉशीराम कॉलोनी में मंगलवार रात असलहों से लैस बदमाशों ने एक शिक्षिका के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने शिक्षिका और उसके बेटे को बंधक बनाकर नकदी, जेवरात समेत 4.50 लाख रुपये का माल लूट लिया।
विज्ञापन

शिक्षिका ने लॉकर की चाबी देने का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके बच्चे का चाकू से गला रेत देने की धमकी दी। साथ ही उनकी पिटाई की। लूटपाट के बाद बदमाश जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सीओ सदर गोपीनाथ सोनी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस लूट का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
कांशीराम कॉलोनी में गायत्री सिंह अपने 12 वर्षीय बेटे अखिल सिंह के साथ रहती हैं। गायत्री प्राथमिक स्कूल हरदासपुर में शिक्षिका पद पर तैनात हैं। उनके पति का निधन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में असलहों से लैस करीब तीन बदमाश घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और लूटपाट करने लगे। इसी बीच शिक्षिका की नींद खुली तो उसने वारदात का विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसकी कनपटी पर असलहा लगा दिया और लॉकर की चाभी मांगी।
चाभी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने पीड़िता के बेटे का चाकू से गला रेतने की धमकी दी। इसके बाद मां-बेटे को कमरे में बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़िता का कहना है कि मंगलसूत्र, सोने की चेन, जेवरात व नकदी समेत साढ़े चार लाख रुपये की लूट की है।
जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो घटना का पता चल सका। सीओ का कहना है कि अज्ञात में लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
शिक्षिका न्याय की गुहार लगाती रही, वहीं मिल एरिरया थानेदार राजकुमार पांडेय कार्रवाई करने के बजाय हरचंदपुर थाना क्षेत्र का वारादत स्थल बताकर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे रहे। इससे स्थानीय थानेदार के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी रही।
सभी थानेदार को हटाने की मांग करते रहे। दरअसल शिक्षिका के घर पर लूटपाट की गई। सूचना थानेदार को दी गई। इस पर थानेदार ने मामले को सीमा विवाद में उलझा दिया। कह दिया कि जहां पर घटना हुई है, वह हरचंदपुर क्षेत्र में आता है।
हरचंदपुर पुलिस घटनास्थल को मिल एरिया थाना बताती रही। बाद में मामला सीओ सदर के पास पहुंचा तो उन्होंने माना कि घटनास्थल मिल एरिया थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद एसओ मिल एरिया राजकुमार पांडेय हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
घटना के बाद शिक्षिका गायत्री सिंह सहमी नजर आई। आंखों में जहां आंसू थे, वहीं मिल एरिया पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी था। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने तांडव मचाया। उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

लूटपाट करने के बाद जाने लगे तो किसी से लूटपाट की बात न बताने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उनके क्षेत्र में पुलिस गश्त करने नहीं आती। इसी का फायदा बदमाश उठा रहे हैं। सीओ का कहना है कि यदि पुलिस गश्त रात में लापरवाही कर रही है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed