फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jeep crushed moped riders killed couple

जीप से कुचलकर मोपेड सवार दंपती की मौत

Sun, 16 Oct 2016 11:21 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 16 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jeep crushed moped riders killed couple
accident - फोटो : getty images
परशदेपुर चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह बेकाबू जीप ने मोपेड सवार दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ जा रहे थे। वहीं भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि उस पर सवार छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने रायबरेली और मिर्जापुर डिपो की बसों में तोड़फोड़ की। इससे उस पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री जान बचाकर बसों के बाहर भाग खड़े हुए। पुलिस पहुंची तो तोड़फोड़ करने वाले ग्रामीण फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अमेठी जिला के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे सोंगरा निवासी धर्मराज (45) शिव कुमारी (40) के साथ मोपेड से पत्नी की भतीजी का मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने प्रतापगढ़ जिले के कड़े शीतलन जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परशदेपुर क्षेत्र के मटियारा चौराहा पर सलोन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही जीप ने टक्कर मार दी। इससे दंपती जीप के पहिये के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी सलोन के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मराज अपने पीछे दो बेटे अरुण कुमार (19), प्रदीप कुमार (16) को छोड़ गया है। मौके पर पहुंचे दोनों बेटे के आंसू नहीं थम रहे थे। डीह थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

राही  प्रतिनिधि के अनुसार गदागंज कस्बे से एक टेंपो सवारियां भरकर जिला मुख्यालय आ रहा था। चालक समेत उस पर सात लोग सवार थे। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जैसे ही टेम्पो कुचरिया गांव के पास इलाहाबाद से जिला मुख्यालय की तरफ आ रही रायबरेली डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

इससे टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक महेश, टेम्पो पर सवार छिटाना निवासी अंबारा मथई, अतुल निवासी उतरपारा, शायरा बानो निवासी कुचरिया, कृष्णकांती निवासी रामदास का पुरवा, राधेश्याम साहू निवासी गोपाल सिंह का पुरवा, मुन्ना निवासी मीरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चालक महेश (25) पुत्र माधवलाल निवासी पूरे गोपालपुर मजरे दीनशाहगौरा को मृत घोषित कर दिया और घायल राधेश्याम की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

 

हादसे से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने रायबरेली डिपो में तोड़फोड़ कर दी। यही नहीं इलाहाबाद की तरफ से आ रही मिर्जापुर डिपो की बस को रोककर भी तोड़फोड़ की। इससे बसों पर सवार यात्रियों पर अफरातफरी मच गई।

कई यात्री तो जान बचाकर भाग खड़े हुए। हादसे की सूचना पर थानेदार एसएन यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इससे तोड़फोड़ करने वाले ग्रामीण फरार हो गए। थानेदार का कहना है कि हादसे में टेंपो चालक की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed