फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jeep collision killed the girl, sister seriously injured

जीप की टक्कर से बालिका की मौत, बहन गंभीर घायल

Sun, 26 Feb 2017 11:18 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 26 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jeep collision killed the girl, sister seriously injured
demo pic - फोटो : अमर उजाला
डीह थाना क्षेत्र में रविवार को जीप ने दो सगी बहनों को टक्कर मार दी। इसमें छोटी की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों बहनें ईंट भट्टे पर मजदूरी करने गए अपने पिता को भोजन देने जा रही थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। निगोही गांव निवासी ननकू गांव के पास के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सुबह ननकू मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन


उसकी छोटी बेटी शालिनी (6) और बड़ी बेटी रोशनी (8) ईंट भट्ठे पर भोजन लेकर जा रही थी, तभी टेकारी दांदू की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो दोनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। हादसा देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दोनों बालिकाओं को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर थानेदार जीडी शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानेदार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


चालक की तलाश की जा रही है। वहीं छोटी बेटी शालिनी की मौत से मां राजवती के आंसू नहीं थम रहे हैं। कहती है कि हर रोज बेटी भोजन लेकर जाती थी और वापस लौट आती थी, इस बार क्या हो गया। पिता ननकू भी बेटी की मौत से गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed