फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jeep collision killed mother, son injured

जीप की टक्कर से सास की मौत, दामाद घायल

Mon, 07 Sep 2015 11:36 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों आस्तीक देव मंदिर में दर्शन करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


घायल दामाद हेलमेट नहीं लगाए था। जीप चालक ने ही महिला और उसके दामाद को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतका बाराबंकी जिले की रहने वाली है।

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के याकूतगंज की रहने वाली शांती देवी (65) अपने दामाद राजकुमार निवासी तकिया थाना मिल एरिया के यहां आई थी।

सुबह शांती अपने दामाद के साथ हरचंदपुर में आस्तीक देव मंदिर दर्शन करने गई थी। वहां से घर लौट रही थी। गंगागंज के पास लखनऊ से जिला मुख्यालय की तरफ तेज रफ्तार में आ रही जीप ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे शांती और उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। भागने के बजाय चालक ने दोनों को जीप में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शांती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दामाद का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे की सूचना पर परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। एसओ भानु सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed