{"_id":"695d2df882944724fe004de0","slug":"janata-express-and-triveni-express-will-remain-cancelled-raebareli-news-c-101-1-rai1023-148385-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जनता और त्रिवेणी एक्सप्रेस रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जनता और त्रिवेणी एक्सप्रेस रहेंगी निरस्त
Tue, 06 Jan 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बुधवार को देहरादून-बनारस जनता मेल और टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आएंगी। मंगलवार को सर्दी का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। सभी ट्रेनें लेट रहीं। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। मंगलवार को चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर दो घंटे, ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई।
लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे, विलंब से आई। गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत ने 30 मिनट और प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में 10 मिनट इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। इसी वजह से कई ट्रेनें देर से आ रही है। कुछ ट्रेनों को निरस्त भी करना पड़ रहा है।