{"_id":"5eaaee4a8ebc3e90aa5f6ace","slug":"jamati-raibaraily-news-lko519756716","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दो जमातियों ने जीती कोरोना की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में दो जमातियों ने जीती कोरोना की जंग
विज्ञापन
रायबरेली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर के बीच जिले के लोगों को राहत मिली है। बीती चार अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों जमातियों ने कोरोना से जंग जीत ली है। एक जमाती की रिपोर्ट दो दिन पहले और दूसरे की गुरुवार को निगेटिव रिपोर्ट आ गई है। ये दोनों जमाती तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों को लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें अस्पताल से बाहर करके 14 दिन के लिए एहतियातन क्वारंटीन में रखने की व्यवस्था की जा रही है। जमातियों में कोरोना का संक्रमण खत्म पाए जाने के बाद जिले को बड़ी सफलता मिल गई है।
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर जिले के रहने वाले 47 जमाती यहां भाग गए थे। सभी की जांच बीती चार अप्रैल को कराई गई थी, जिसमें जमाती मो. नाजिम (65) और अलीम (70) में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। दोनों को लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया था।
चार दिन पहले दोनों की दोबारा जांच कराई गई थी, जिसमें दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अगले ही दिन फिर जांच कराई गई तो एक जमाती की रिपोर्ट निगेटिव और दूसरे की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। गुरुवार को आई अंतिम रिपोर्ट में दोनों जमातियों में कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया। दोनों जमातियों के कोरोना से जंग जीतने के बाद जिले को राहत मिली है। एहतियातन उन्हें 14 दिन के अस्पताल से हटाकर क्वारंटीन में रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को 87 लोगों की और जांच रिपोर्ट आ गई। इसमें 18 पुलिसकर्मी और आठ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। टीमों ने थुलेंडी, रसूलपुर, अमरेशपुरी, अहियारायपुर, अलीमियां कॉलोनी, रायपुर सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसके अलावा शहर के हॉट स्पाट खाली सहाट और किलाबाजार में सुरक्षा में लगे 18 पुलिस कर्मियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को सभी की जांच रिपोर्ट आ गई। एसजीपीजीआई लखनऊ की जांच में किसी भी में कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया। सभी लोगों को पहले से ही क्वारंटीन में रखा गया है।
संदिग्धों की जांच कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है। गुरुवार को जगतपुर कोतवाली प्रभारी हरिशंकर प्रजापति, उप निरीक्षक कमलेश सिंह सहित 300 पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसमें सभी लोग स्वस्थ्य पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के अलावा जगतपुर, बछरावां, सलोन, ऊंचाहार आदि थानों के सभी पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की है। जांच में सभी पुलिस कर्मी स्वस्थ्य पाए गए।
बीती चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इसके अलावा गुरुवार को 87 सैंपल और नेगेटिव मिले हैं। इससे राहत मिली है। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ