{"_id":"5d7d2e278ebc3e017f1e5e46","slug":"jain-festival-raibaraily-news-lko481551261","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज के लोगों ने एक-दूजे से मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज के लोगों ने एक-दूजे से मांगी माफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पर्युषण पर्व समापन के बाद शनिवार को जैन धर्म की मान्यता के अनुसार क्षमावाणी पर्व पर मनाया गया। रंगोली प्रतियोगिता में भी उत्साह से भाग लिया। सिविल लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों ने 10 दिन तक पर्युषण पर्व मनाने के बाद क्षमावाणी पर्व मनाया।
दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिमाओं का पंचामृत जल से अभिषेक किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में स्वाति जैन, पूजा जैन, प्रिया जैन, रेखा जैन, अनुराधा जैन, रुचिका जैन, रेनु जैन, शालिनी जैन आदि ने भाग लिया। जैन समाज के अध्यक्ष सुनील ने कहा कि सभी को जय जिनेंद्र का नाम लेकर झुकना चाहिए, क्योंकि क्षमा हमें झुकने की प्रेरणा देती है।
महामंत्री अनिल जैन ने कहा कि आपका इस दुनिया में कोई शत्रु नहीं है, बल्कि असली शत्रु तो आपके भीतर मौजूद हैं। अशोक जैन ने कहा कि क्षमावाणी पर्व जीवन के बैर भाव को मिटाता है। अनुराधा जैन ने कहा कि कि जब हमें क्रोध आता है तो चेहरा लाल हो जाता है। जब दिल से क्षमा मांगी जाती है तो चेहरे पर हंसी और मुस्कराहट आ जाती है।
विज्ञापन
जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि क्षमावाणी पर्व पर सुबह शांतिधारा, जयमाल, रंगोली प्रतियोगिता, धर्म चर्चा आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर हेमंदर जैन, प्रदीप शर्मा, अजय जैन, अरिहंत जैन, अतुल जैन, अरिहंत जैन, नितिन जैन, आयुषी जैन, रेखा जैन, महक जैन, रुचिका जैन, नीरू जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।