{"_id":"67f17abe5d1a4552dd06a344","slug":"jail-roads-bad-condition-will-be-removed-pwd-will-build-the-road-raebareli-news-c-101-1-slko1031-130425-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जेल रोड की दूर होगी बदहाली, पीडब्ल्यूडी बनाएगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जेल रोड की दूर होगी बदहाली, पीडब्ल्यूडी बनाएगी सड़क
Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
जेल रोड की खस्ताहाल सड़क।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। शहर के सुंदरीकरण में पलीता लगा रही जेल रोड की बदहाली दूर होने वाली है। वजह, यह रोड अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के हवाले की जाएगी। तकनीकी विशेषज्ञ और पर्याप्त धनराशि न होने पर नगर पालिका ने रोड की मरम्मत करने में असमर्थता जताई थी। जिला प्रशासन के पत्र पर शासन ने गंभीरता दिखाते हुए पालिका की बोर्ड की बैठक में रोड को पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने का प्रस्ताव पास करके रिपोर्ट मांगी है।
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में जेल रोड की बदहाली का मुद्दा इन दिनों खूब जोर पकड़ रहा है। शहर की हर सड़क की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन जेल रोड की मरम्मत नहीं हो रही है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील है। हालात ये हैं कि धूल का गुबार उड़ता है। इससे रोड से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। जेल रोड के किनारे रहने वाले लोगों के मकानों पर धूल जमी है। शाम के वक्त रोड पर उठ रहे धूल के गुबार को देखकर लगता है मानो कोहरा पड़ गया हो।
2.456 लंबी और 12 मीटर चौड़़ी है रोड
यह रोड करीब 2.456 किमी लंबी और 12 मीटर चौड़ी है। प्रतिदिन इस रोड से 20 से 25 हजार लोगों का आना-जाना रहता है। खास बात ये है कि इसी रोड से होकर लोगों का शहर ही नहीं, बल्कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, लालगंज, कानपुर आना जाना रहता है। प्रयागराज, प्रतापगढ़ से कानपुर, फतेहपुर जाने वाले ज्यादातर इसी रोड से होकर गुजरते हैं। जिला कारागार भी स्थित है। बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
2012 में एनएचएआई ने कराई थी मरम्मत
पांच दिसंबर को 2012 को जेल रोड के सुदृढ़ीकरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआर्ई) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई को हस्तांतरित किया गया था। 21 सितंबर 2016 को इस रोड को पुन: नगर पालिका काे संरक्षण एवं रखरखाव के लिए हस्तान्तरित किया गया था। यह रोड पुलिस लाइन से मामा चौराहा ओवरब्रिज तक है।
दो साल पहले सीवर लाइन बिछाने के दौरान इस सड़क की खोदाई करा दी गई थी। जल निगम की ओर से सड़क मरम्मत का कार्य ठीक से नहीं कराया गया था। नगर पालिका के अफसरों ने भी रोड की बदहाली दूर करने के प्रयास नहीं किए। नतीजतन जेल रोड की बदहाली का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। रोड की बदहाली से नागरिकों में नाराजगी है।
प्रस्ताव पास करके शासन को कराना है अवगत
जेल रोड को बनाने के लिए वर्तमान समय में नगर पालिका के पास न तो तकनीकी विशेषज्ञ हैं और न ही पर्याप्त धनराशि है। जिला प्रशासन के पत्र पर शासन ने नौ अप्रैल को होने वाली बोर्ड की बैठक में लोक निर्माण विभाग को सड़क हैंडओवर करने के प्रस्ताव को पास कराकर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
- शत्रोह्न सोनकर, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, रायबरेली