फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   jail

सचिव ने जेल से बंदी को जिला अस्पताल भेजवाया

Thu, 29 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
jail
रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अभिनव जैन ने गुरुवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक अविनाश गौतम तथा कारापाल सत्य प्रकाश से जेल के अंदर कैदियों की स्थिति व रखरखाव आदि के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक को दिए कि जो भी बंदी जिला कारागार में आ रहे है उनकी जांच कराकर उन्हें मास्क व सैनिटाइजर दिया जाए।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव ने जेल की सभी बैरकों, भोजनालय, अस्पताल एवं महिला बैरक को रोजाना सैनिटाइज कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान 1367 बंदी जेल में बंद पाए।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव ने जेल अधीक्षक को महिला बंदी के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल कराने तथा उन्हें समय से दवा आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल में 20 बंदियों को भर्ती किए जाने की व्यवस्था है। वर्तमान में 10 बंदी अस्पताल में भर्ती है। एक बंदी को जिला अस्पताल भेजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बंदियों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से विधिक मदद ले सकते है। निरीक्षण के दौरान जिन बंदियों ने यह बताया कि उनके मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है। उन्हें यह सुझाव दिया गया कि वह जेल अधीक्षक के माध्यम से अपने प्रार्थनापत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed