{"_id":"6043a7678ebc3e592578ee37","slug":"jail-raibaraily-news-lko568230642","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों की देखरेख, खानपान व रहन-सहन की बारीकी से पड़ताल की। प्रभारी कारापाल को निर्देश दिए कि कारागार आने वाले बंदियों की कोरोना जांच करवा कर उन्हें मास्क व सैनिटाइजर दिए जाए। उन्होंने जेल के सभी बैरकों, भोजनालय और अस्पताल को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जेल में 1328 बंदी निरुद्ध पाए गए। सचिव ने जेल अधीक्षक को महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल कराने तथा उन्हें समय से दवा आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सचिव ने बंदियों से बात कर उनकी परेशानियां, विधिक समस्याएं एवं जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर महिला अधिवक्ता शैलजा सिंह, पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अधीक्षक सत्यप्रकाश, उपकारापाल अनिल विश्वकर्मा, वंदना गौतम, वीरेंद्र विक्रम सिंह व डॉ. सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।