{"_id":"5f6cf0408ebc3e3f88287bee","slug":"investigating-officer-returned-to-delhi-with-logbook-raibaraily-news-lko541851630","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉगबुक लेकर दिल्ली लौटे जांच अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉगबुक लेकर दिल्ली लौटे जांच अधिकारी
विज्ञापन
रायबरेली। आजमगढ़ जिले में प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में जांच के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) आए अधिकारी गुरुवार को दिल्ली लौट गए। उन्होंने बुधवार को पूरा दिन इग्रुआ में छानबीन की। साक्ष्य जुटाए और बयान भी दर्ज किए।
अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का टीबी-20 प्रशिक्षु विमान 21 सितंबर को आजमगढ़ में क्रैश हो गया था। इसे उड़ा रहे प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई थी। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवियशन (डीजीसीए) ने मामले की जांच शुरू कराई।
इसके लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) के अफसर रामचंद्रन को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिन्होंने आजमगढ़ और फिर इग्रुआ पहुंचकर जांच की। आजमगढ़ से इग्रुआ फुरसतगंज लाए गए विमान के मलबे की पड़ताल भी की।
विज्ञापन
बुधवार देर रात इग्रुआ में बारीकी से छानबीन की। विमान से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला और लॉगबुक अपने कब्जे में ले ली। विमान के मलबे की कई फोटो भी जुटाई। इग्रुआ के मीडिया प्रभारी रामकिशोर द्विवेदी ने बताया कि विमान हादसे की जांच कराई जा रही है, जिसके लिए आए अधिकारी गुरुवार को दिल्ली लौट गए हैं।