फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Interview for dentist got cancelled

Raebareli News: दांत के डॉक्टर के लिए हुआ इंटरव्यू निरस्त

Fri, 21 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 21 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Interview for dentist got cancelled
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में बीती सात फरवरी को दंत रोग विशेषज्ञ के लिए हुआ इंटरव्यू निरस्त कर दिया गया है। एक पद के लिए 26 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। शिकायतें मिलने के बाद इंटरव्यू को खारिज किया गया है। नए सिरे से इंटरव्यू के लिए तारीख दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डेंटल विभाग में दंत रोग विशेषज्ञ के एक पद को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। 28 लोगों ने आवेदन किया था। बीती सात फरवरी को इंटरव्यू हुआ था, जिसमें एक पद के लिए 26 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। दो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा ब्लड बैंक, चाइल्ड हेल्थ के लिए एमबीबीएस चिकित्सकों के 23 पदों के लिए 33 आवेदन आए थे।
विज्ञापन


इसमें 27 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि दंत रोग विभाग में चिकित्सक के एक पद के लिए हुए इंटरव्यू को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। इंटरव्यू की जल्द ही नई तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed