फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Intercity Express

Raebareli News: लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन मवेशी से टकराया, बड़ा टला हादसा

Tue, 22 Nov 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Intercity Express
ऊंचाहार-रोहनियां (रायबरेली)। प्रयागराज से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के निकट सांड़ टकरा गया। हादसे में इंटरसिटी के इंजन में सांड़ का कुछ हिस्सा फंस गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया है। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम 5.16 पर ऊंचाहार रेलवे स्टेशन व रायबरेली रेलवे स्टेशन के बीच रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन हॉल्ट के निकट प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से सांड़ से टकरा गया। हालांकि लोको पायलट की सतर्कता से हादसा टल गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पहुंची रेलवे विभाग की टीम ने इंजन में फंसे मवेशी के अवशेषों को हटाकर ट्रेन को धीमी गति से लखनऊ की ओर रवाना किया गया। वरिष्ठ पीडब्ल्यूआई मो. सईद ने बताया कि इंटरसिटी से सांड़ टकरा गया था। लेकिन मौके पर स्थानीय टीम भेजकर इंजन में फंसे अवशेषों को हटवाकर रेल पटरी दुरुस्त करवा दिया गया है। चालक की सतर्कता से हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed