{"_id":"572f80b44f1c1b0d5f5cd02c","slug":"incoming-feeder-burned-300-villages-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग फीडर जला, 300 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकमिंग फीडर जला, 300 गांवों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 08 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र सेमरौता में रविवार को जले इनकमिंग फीडर को सही करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के विद्युत उपकेंद्र सेमरौता का इनकमिंग फीडर जलने से 300 गांवों की बत्ती गुल हो गई। शनिवार देर शाम फीडर में आग लगने से उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की उठानी पड़ी। रविवार को फीडर के मरम्मत का काम शुरू कराया गया। विद्युत उपकेंद्र सेमरौता से 300 गांवों के 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई होती है।
शनिवार देर शाम आपूर्ति शुरू होते ही इनकमिंग फीडर में आग लग गई। इससे क्षेत्र के सभी गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। फीडर के जलने से उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता मय टेक्नीशियन के पहुंचे।
विज्ञापन
रविवार सुबह मरम्मत काम शुरू कराया गया। बिजली न आने से ग्रामीणों को गर्मी में दो-चार होना पड़ा। लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। ग्रामीण आशीष मिश्रा, नीरज शुक्ला, शैलेश वर्मा, अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि बिजली न आने से सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हुई।
सेमरौता के अवर अभियंता मनीष कुमार मौर्य का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जल गया। फीडर को बाहर निकालकर बनाने का काम कराया जा रहा है। जैसे ही फीडर की मरम्मत हो जाती है। तत्काल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।