{"_id":"577807b34f1c1bd04979b76a","slug":"including-six-teachers-seven-injured-in-to-tempo-overturns","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेम्पो पलटने से छह शिक्षिकाओं समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेम्पो पलटने से छह शिक्षिकाओं समेत सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
घायल शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार को टेम्पो पलटने से छह शिक्षिकाओं समेत सात लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब शिक्षिकाएं स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर जा रहीं थीं। बैलगाड़ी सामने आने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और टेम्पो पलट गया।
हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक शिक्षिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक टेम्पो दोपहर बाद मेजरगंज की तरफ से जिला मुख्यालय आ रहा था। टेम्पो में चालक समेत आठ लोग सवार थे। इसमें छह शिक्षिकाएं भी थी।
बताते हैं कि रायबरेली-सलोन मार्ग पर गदियानी गांव के पास सड़क पर सामने से एक बैलगाड़ी आ गई। इससे चालक संतुलन खो बैठा और टेम्पो पलट गया। हादसे में शिक्षिकाएं नीता सिंह पटेल, आशारानी, बहार फातिमा, चंचला श्रीवास्तव, नसरीन फातिमा, मंजू सिंह, शकुंतला और रामचरन घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें नसरन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।