फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In Smart City race district includes, hopes

स्मार्ट सिटी की दौड़ में जिला भी शामिल, उम्मींदे बढ़ी

Tue, 24 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 24 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
In Smart City race district includes, hopes
स्मार्ट स‌िटी - फोटो : demo
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र को स्मार्ट सिटी में शामिल होने को लेकर उम्मीदें अब बढ़ गई हैं। मेरठ और रायबरेली के बराबर अंक मिलने के बाद अब फैसले के लिए गठित की जाने वाली टीम पर लोगों की निगाहें जम गई हैं।
विज्ञापन


टीम की जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि मेरठ या फिर रायबरेली में से कौन स्मार्ट सिटी के लिए वाकई हकदार है। फिलहाल रायबरेली को भी दौड़ में रखे जाने की घोषणा के बाद आशा की किरण जगी है। सबको उम्मीद है कि रायबरेली जरूर बाजी मार लेगा।
विज्ञापन


विकास की बांट जोह रहे लोगों को जिले के स्मार्ट सिटी बनने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। कई महीनों की चुप्पी के बाद एक बार फिर रायबरेली को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने की आश बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री ने रायबरेली को एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब हर किसी की निगाहें जिले को स्मार्ट सिटी में शामिल होने पर टिकी हुई है। रायबरेली को स्मार्ट सिटी में शामिल कर दिया गया तो तेजी से विकास होगा। सड़क, पेयजल, सीवर लाइन, बिजली, नेटवर्क, यातायात, आवास आदि समस्याओं को जनता को राहत मिल सकेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल सकेगी।

रायबरेली स्मार्ट सिटी संघर्ष समिति की ओर से जिले को शामिल कराने के लिए काफी संघर्ष किया गया। मंगलवार को चंदापुर कोठी में संयोजक बृजेंद्र सिंह, शबिस्ता बृजेश, सोनू गांधी आदि का कहना है कि संगठन की ओर से जिले में रैली निकाल लोगों जागरूक किया गया।

वहीं जंतर-मंतर दिल्ली में धरना दिया गया। इसके अलावा सीएम से लेकर पीएम तक से मिलकर गुहार लगाई। आज दौड़ में शामिल होने आश जगी है। यह संघर्ष अंतिम क्षणों तक चलता रहेगा।

जिले को स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल होने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई। दीवानी कचहरी गेट पर खूब आतिशबाजी की। जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र को मिठाई खिलाई। सभी सांसद सोनिया गांधी के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर गणेश शंकर पांडेय, सईदुल हसन, रमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत के फिरोज गांधी सभागार में जिले के लिए अच्छा कदम बताया। कहा कि इससे विकास कार्य में तेजी आएगी।

कांग्रेस के राही ब्लॉक अध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रायबरेली ही स्मार्ट सिटी घोषित होगा। ऐसा होने पर विकास और तेज हो सकेगा। रायबरेली को स्मार्ट सिटी में शामिल करने को लेकर खूब अफवाहों का दौर चला।


हालत यह रही कि दोपहर बाद तो लोग वॉटसअप, फेसबुक में जिले को स्मार्ट सिटी में शामिल करने का दावा कर दिया। साथ ही श्रेय लेने में लग गए। बाद में जब पता चला कि स्मार्ट सिटी घोषित नहीं हुई, बल्कि दौड़ में शामिल है, तो मुंह चुराते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed