फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Impressions on 11 shops, 39 samples of compost-seeds

11 दुकानों पर छापे, खाद-बीज के 39 नमूने भरे

Thu, 01 Jun 2017 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 01 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Impressions on 11 shops, 39 samples of compost-seeds
Fennel Seeds - फोटो : demo
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने गुरुवार को टीम के साथ एक के बाद एक 11 दुकानों पर छापेमारी की। छापे के दौरान टीम ने खाद-बीज के 39 नमूने भरे। साथ ही दस्तावेज ठीक न मिलने पर चार दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 
विज्ञापन


शहर सर्किल क्षेत्र की दुकानों पर ही छापेमारी की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सुरेंद्र बीज भंडार पुलिस लाइंस चौराहे से बीज के तीन नमूने, खुशी बीज भंडार राना नगर से दो नमूने, किसान बीज भंडार मिलन सिनेमा से चार नमूने, कुमार बीज भंडार गल्ला मंडी से चार नमूने, बर्मन सीट कंपनी सब्जी मंडी से चार नमूने, अमनसीट कंनी दरीबा तिराहे से चार नमूने, हरिओम बीज भंडार रतापुर से दो बीज के नमूने भरे गए। 
विज्ञापन


इसी तरह केएम जैन खाद भंडार सिविल लाइंस चौराहा से चार खाद, चार बीज के नमूने लिए गए। कृष्णा इंटर प्राइजेज से चार, वंदना फर्टिलाइजर्स से एक, शिव कुमार मित्तल बरगद चौैराहे से खाद के तीन नमूने भरे गए। उन्होंने बताया कि केएम जैन खाद भंडार, वंदना फर्टिलाइजर्स, शिव कुमार मित्तल, पंत नगर बीज भंडार के दस्तावेज ठीक न मिलने पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed