फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Illegal occupation of government land to be demolished

सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा ढहवाया

Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर के साकेत नगर मोहल्ले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को रविवार को तहसील प्रशासन की ओर से ढहवाया दिया गया। पुलिस-पीएसी के साथ पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई तो मौके से निर्माण कराने वाले भाग गए।
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कौन करा रहा था, इस बारे में अधिकारी पता लगा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि चिह्नित करके सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


साकेत नगर मोहल्ले में करीब दो बीघे सरकारी भूमि है। इस पर शनिवार की रातोंरात अवैध निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। सुबह भी अवैध निर्माण हो रहा था।

इसकी शिकायत तहसील प्रशासन को मिली तो अधिकारी हरकत में आए। नायब तहसीलदार अनिल यादव की अगुवाई में लेखपाल सूरजपाल के अलावा भारी पुलिस-पीएसी के जवान साकेत नगर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक करके जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहवा दिए गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। निर्माण ढहवा दिए गए।

भूमि पर कौन लोग निर्माण कार्य करा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। लेखपाल से निर्माण कराने वाले लोगों को चिह्नित करके एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed