फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If the bike was not found in the dowry, the bridegroom returned home without the bride

दहेज में बाइक नहीं दी तो बिना दुल्हन ही घर लौट गया दूल्हा

Wed, 02 Dec 2020 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
If the bike was not found in the dowry, the bridegroom returned home without the bride
रायबरेली। दहेज में बाइक नहीं दी तो दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारातियों को लेकर लौट गया। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। जब तक लड़की पक्ष की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंचती दूूल्हा बारातियों के साथ वहां से जा चुका था। दुल्हन के भाई ने दूल्हा, उसके पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के अहल निवासी फूलचंद्र की बहन प्रीती का विवाह जितेंद्र पुत्र लल्लू निवासी जगन्नाथ पांडेय का पुरवा मजरे सरूआवां जिला प्रतापगढ़ से तय थी। सोमवार को बारात आई थी। कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। द्वार पूजा एवं मंगल गीतों के साथ वर-वधू ने सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर साथ रहने की कसमें भी खाई। मंगलवार सुबह जब दुल्हन सजकर ससुराल जाने के लिए तैयार हुई, तभी दूल्हे ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर दी और कहा कि बगैर बाइक के वह दुल्हन को विदा नहीं कराएगा।
विज्ञापन

दूल्हे की ऐन विदाई वक्त पर मोटरसाइकिल की मांग करने से दुल्हन सहित उसके परिवार के लोग परेशान हो गए। दुल्हन के साथ ही उसके भाई ने लड़की के ससुराल पक्ष के आगे हाथ-पांव जोड़े, लेकिन दूल्हा और उसके परिवारीजन बाइक की मांग पर अड़े रहे। दुल्हन के भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर डायल 112 पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूल्हा और बराती गाड़ियों में बैठ कर भाग गए। दुल्हन के भाई ने दूल्हा जितेंद्र व उसके पिता लल्लू के खिलाफ तहरीर डीह थाने में दी है। थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed