फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   I will sit with the shopkeepers, if needed, on dharna - Aditi Singh

मैं दुकानदारों के साथ, जरूरत पड़ी तो धरने पर बैठूंगी-अदिति सिंह

Wed, 11 Nov 2020 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
I will sit with the shopkeepers, if needed, on dharna - Aditi Singh
रायबरेली में मंगलवार को शहर के सिविल लाइंस स्थित होटल में प्रेसवार्ता करतीं सदर विधायक अदिति सि? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने मंगलवार को फिर कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी की जमीन को लेकर गांधी परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार से जुड़े लोगों ने सोसाइटी के माध्यम से समाज की भलाई के लिए जमीन ली थी, लेकिन आज तक उन्होंने ऐसा कोई कार्य नहीं किया, जिससे समाज का भला हुआ हो। बस जमीन बेचने का कार्य किया जा रहा है। यह गरीब दुकानदारों के पेट पर लात मारना है। उन्होंने कहा कि मैं दुकानदारों के साथ हूं। जरूरत पड़ी तो दुकानदारों के हक के लिए धरने पर भी बैठूंगी।
विज्ञापन

सारस होटल में मीडिया से बातचीत में सदर विधायक ने कहा कि सिविल लाइंस पर कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी की जमीन है। इस जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पक्षपात पूर्वक तरीके से काम कर रहा है। दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत कराया गया है। मुझे मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि वो गरीब दुकानदारों के मामले को संज्ञान लेकर गंभीर होंगे और इनका निस्तारण करने के लिए यहां के अधिकारियों को आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed