{"_id":"69e2952ffad989e9c803ae26","slug":"husband-jailed-for-strangling-wife-to-death-raebareli-news-c-101-1-rai1002-155707-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पत्नी का गला दबाकर की थी हत्या, पति को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पत्नी का गला दबाकर की थी हत्या, पति को जेल
Sat, 18 Apr 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
सतांव। गुरुबख्शगंज के मानपुर गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर को गांव निवासी अखिलेश अपनी पत्नी नीतू (26) के साथ पंजाब स्थित भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहा था। रास्ते में अखिलेश शराब पीने लगा, इस पर नीतू ने नाराजगी जाहिर की। उस पर अखिलेश ने उसे लात घूसों के जमकर पीटा। नीतू की हालत गंभीर होने पर सीएचसी जतुआ टप्पा लगा गया, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और नीतू की मां की तहरीर पर अखिलेश को हिरासत में ले लिया। नीतू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आई। कार्यवाहक प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि नीतू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है। आरोपी पति अखिलेश ने पूछताछ में बताया कि कुर्मियामऊ चौराहे पर उसने नीतू को एक अनजान लड़के से बात करते देखा था।
विज्ञापन
नीतू द्वारा लड़के के बारे में बताने से इन्कार करने पर अखिलेश ने उसकी पिटाई की और गला दबा दिया। नीतू की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई है।