{"_id":"6a6b99fc9beb6e7654066285","slug":"husband-commits-suicide-upset-over-wife-visiting-her-parents-home-raebareli-news-c-101-1-slko1031-164007-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने की खुदकुशी
Fri, 31 Jul 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। सिन्नतखेड़ा गांव निवासी मोहन (26) ने बुधवार रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि मोहन पत्नी के घर से जाने से क्षुब्ध था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपनी जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
गांव निवासी मोहन पुत्र मानिक लाल खेती करते थे। रात रात को अपने कमरे में सोने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो मां उन्हें बुलाने के लिए कमरे के पास पहुंची। उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांककर देखा तो मोहन का शव कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से बंधे फंदे से लटका हुआ था। यह देख कर परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोहन ने गांव की युवती से प्रेम-विवाह किया था। दो दिन पहले किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर मोहन ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से मां समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि फिलहाल अंदेशा है कि पत्नी से नाराज होकर ही युवक ने जान दी है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।