फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   husband beaten wife in crowded court in Raebareli who had come to appear in court Two lawyers injured

Raebareli News: पेशी पर आई महिला को पति ने भरी कचहरी में पीटा, बीच-बचाव में दो वकील घायल; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 03:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 03:26 PM IST
सार

रायबरेली में पेशी पर आई महिला को पति ने भरी कचहरी में जमकर पीटा। बीच-बचाव में दो वकील भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
husband beaten wife in crowded court in Raebareli who had come to appear in court Two lawyers injured
अस्पताल में भर्ती घायल, मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में सोमवार को पेशी पर आई महिला को उसके पति ने भरी कचहरी में जमकर पीटा। इस दौरान बीच बचाव करने में दो वकील भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी सीमा ने बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहन सिंह का पुरवा निवासी मिथुन के साथ शादी हुई थी। 

विज्ञापन

बीच बचाव में दो वकील भी घायल

सोमवार की सुबह तलाक के मामले में पेशी पर कचहरी आई थीं। इस दौरान विवाद होने पर पति ने पीट दिया। बीच बचाव में दो वकील भी घायल हो गए। सदर कोतवाल शिवशंकर सिंह का कहना है आरोपी को पकड़ लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed