फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   How did the procession reach Raebareli from Amethi without permission

Raebareli News: बिना अनुमति अमेठी से रायबरेली कैसे पहुंचा जुलूस

Wed, 09 Jul 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 09 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
How did the procession reach Raebareli from Amethi without permission
नसीराबाद (रायबरेली)। पूरे अंडी मजरे कुढ़ा गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए बवाल का मामला तूल पकड़ रहा है। सलोन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अशोक कुमार सोमवार शाम सात बजे गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। गांव से ही फोन के जरिए विधायक ने डीजीपी से बात की। नसीराबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


विधायक ने डीजीपी को बताया कि बिना अनुमति के अमेठी का मुहर्रम जुलूस रायबरेली के गांव तक कैसे पहुंच गया। पुलिस उपद्रवियों को बचाने का कार्य कर रही है। डीजीपी ने विधायक से प्रकरण में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी कराने और पुलिस की भूमिका की जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार रात मुहर्रम का जुलूस निकला था। जुलूस के दौरान लोग आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे थे। गांव निवासी एवं भट्ठा संचालक भानू प्रताप तिवारी के मना करने पर उपद्रवियों ने उनके साथ मारपीट व वाहनों में तोड़फोड़ की थी। भट्ठा मालिक की तहरीर पर अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे फाजिल निवासी साजिद अली, सोनू, फूलबाबू, अट्टू, अमरोज, शब्बीर समेत 150 उपद्रवियों पर मारपीट, तोड़फोड़ करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी से मिले करणी सेना के पदाधिकारी
करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष मोनू सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह, चैतन्य सिंह भदौरिया, अजय प्रताप सिंह, किसान यूनियन के नेता रमेश सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक तिवारी, धीरज सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी डॉ. यशवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पीडि़त भानू प्रताप भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल उपद्रवियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।



तीन हमलावर किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार देर शाम तीन आरोपियों को दबोच लिया। नसीराबाद थाना प्रभारी कमलेश कुमार राजभर ने बताया कि नसीराबाद क्षेत्र के पूरे धनई मजरे डीघा गांव निवासी लालबाबू और अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे फाजिल गांव निवासी फूलबाबू व मजीद को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed