{"_id":"6398bdc23a7afb45a05daf30","slug":"hotlier-murder-in-basti-raibaraily-news-lko6617055157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: होटल संचालक की बस्ती जिले में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: होटल संचालक की बस्ती जिले में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सुदौली निवासी एक होटल संचालक की शुक्रवार की दोपहर बस्ती जिले में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका एक मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसके पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।
सोमवार शाम होटल संचालक का शव गांव पहुंचा तो घरवालों में रोना पिटना मच गया। परिजनों का आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाकर उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
रायबरेली जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सुदौली निवासी रामविलास (26) 15 साल पहले मुंबई जाकर एक होटल में नौकरी करता था। होटल में नौकरी करने के दौरान वह मुंबई में वर्ष 2016 में अफसाना नाम की लड़की के संपर्क में आया और उसका प्रेम-प्रसंग चलने लगा।
विज्ञापन
बड़े भाई राम मिलन के मुताबिक रामविलास तीन माह पहले बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा मुजहना इलाके में चाय का होटल खोल लिया था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में नौ दिसंबर को मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि रामविलास की हत्या की गई है। बछरावां कोतवाल नारायण कुशवाहा का कहना है कि यह घटना बस्ती जिले की है। मृतक का घर बछरावां कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण यहां शव अंतिम संस्कार कराया गया है। बस्ती पुलिस से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मृतक रामविलास के बैग से सीएम के नाम लिखा गया एक पत्र मिला है। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र में लिखा गया है कि मुंबई में रहने के दौरान वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात संत कबीर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कुर्थिया निवासी अफसाना बानो से हुई।
अफसाना के परिजनों ने उसे 29 सितंबर 2021 को उसे दुष्कर्म के मामले में जेल भेजवा दिया। जेल से छूटने के बाद उन लोगों ने मेरा धर्म परिवर्तन कराकर मेरा नाम रेहमान सैय्यद रख दिया। प्रार्थना पत्र में मृतक ने लिखा है कि धर्म परिवर्तन के बाद अफसाना के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया और मुकदमा वापस लेने के लिए 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उसे न्याय दिलाया जाए।
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक रामविलास का धर्म परिवर्तन के बाद रेहमान सैय्यद के नाम से उसका नया आधार कार्ड 15 नवंबर 2013 को जारी किया गया, जबकि मृतक की ओर से मुख्यमंत्री को दिये गए प्रार्थना पत्र में धर्म परिवर्तन की बात 2021 में कही गई है। नए आधार कार्ड में मृतक का पता रूम नंबर 410 आदर्श नगर लिंक रोड ओशिवरा जोगेेश्वरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र लिखा है।