फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hotels and bakery raid, five samples filled

होटलों व बेकरी में छापे, पांच नमूने भरे

Tue, 25 Aug 2015 11:37 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाई की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन व एफएसडीए ने अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन शहर में दो होटलों व एक बेकरी पर छापेमारी करके पांच नमूने भरे गए। अभियान शुरू होने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर प्रशिक्षु एसडीएम शिवानी सिंह, अंजनी सिंह, जिला अभिहित अधिकारी शशांक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, एसके साहू, राजेंद्र कुमार और कृष्णाकांत की टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन


घंटाघर स्थित अनिल बेकरी में छापा मारकर पेस्ट्री और केक का नमूना लिया। साथ ही बेकरी के संचालक को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

टीम ने गोपाल स्वीट्स में पहुंचकर संदिग्ध प्रतीत होने पर खोवा व लाल पेड़ा का नमूना लिया। बटोही स्वीट्स में पनीर कर नमूना लिया। इसके अलावा होटलों में साफ सफाई का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी शशांक तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है। मिलावटी मिठाई की बिक्री किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed