{"_id":"6a0b6f12db0194c3e9029b97","slug":"hot-winds-hit-mercury-crosses-44-raebareli-news-c-101-1-rai1002-158206-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गर्म हवा ने छकाया, पारा पहुंचा 44 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गर्म हवा ने छकाया, पारा पहुंचा 44 पार
Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
दोपहर कड़क धूप में आईटीआई मार्ग पर पसरा सन्नाटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गर्मी धीरे-धीरे रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। हाल यह है कि गर्मी एक चुनौती बन गई है। सोमवार को गर्मी ने लोगों को हिलाकर रख दिया। हाल यह रहा कि सुबह आठ बजे से गर्म हवा चलने लगी और दोपहर में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार राहत की कोई संभावना नहीं है। 22 मई तक तापमान 46 डिग्री के पार हो सकता है।
सोमवार को शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। न घर के बाहर राहत मिली और न घर के अंदर। एसी और कूलर की ठंडक भी राहत नहीं दे सकी। उन लोगों को बहुत अधिक परेशानी हुई जिनके आवास पहली और दूसरी मंजिल पर हैं। कमरों की दीवारें आग सी धधकती महसूस की गईं। लोग गर्मी से बिलबिलाते नजर आए। सिर पर अंगौछा और टोपी पहनने के बाद भी राहत नहीं मिली।
दोपहर में हाल यह रहा कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों की हिम्मत सड़क पर चलने की नहीं हुई। वही लोग सड़क पर नजर आए, जिनको काम पर जाना था। शहर के घंटाघर, बड़ी बाजार, कैपरगंज, सराफा बाजार, छोटी बाजार, खोया मंडी में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक लोग बाजार की ओर रुख नहीं कर सके। गर्म हवा की रफ्तार दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से रही। इस कारण हाथ और पैर की अंगुलियां में जलन सी महसूस की गई। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय सड़क पर निकलने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है।
अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि हवा शुष्क है और इस कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। दो दिन में तापमान में और वृद्धि होगी।
इनसेट
18 मई को पांच साल के तापमान पर नजर
वर्ष-- अधिकतम तापमान-- न्यूनतम तापमान
2021-- -- -- -- -29 डिग्री-- -- -- -- 26 डिग्री
2022-- -- -- -- -41 डिग्री-- -- -- -- -31 डिग्री
2023-- -- -- -- -38 डिग्री-- -- -- -- -30 डिग्री
2024-- -- -- -- -44 डिग्री-- -- -- -- -- 28 डिग्री
2025-- -- -- -- -38 डिग्री-- -- -- -- -- -30 डिग्री
2026-- -- -- -- -44.7 डिग्री-- -- -- -- 28.2 डिग्री
विज्ञापन
सोमवार को शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। न घर के बाहर राहत मिली और न घर के अंदर। एसी और कूलर की ठंडक भी राहत नहीं दे सकी। उन लोगों को बहुत अधिक परेशानी हुई जिनके आवास पहली और दूसरी मंजिल पर हैं। कमरों की दीवारें आग सी धधकती महसूस की गईं। लोग गर्मी से बिलबिलाते नजर आए। सिर पर अंगौछा और टोपी पहनने के बाद भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
दोपहर में हाल यह रहा कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों की हिम्मत सड़क पर चलने की नहीं हुई। वही लोग सड़क पर नजर आए, जिनको काम पर जाना था। शहर के घंटाघर, बड़ी बाजार, कैपरगंज, सराफा बाजार, छोटी बाजार, खोया मंडी में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक लोग बाजार की ओर रुख नहीं कर सके। गर्म हवा की रफ्तार दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से रही। इस कारण हाथ और पैर की अंगुलियां में जलन सी महसूस की गई। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय सड़क पर निकलने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है।
अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि हवा शुष्क है और इस कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। दो दिन में तापमान में और वृद्धि होगी।
इनसेट
18 मई को पांच साल के तापमान पर नजर
वर्ष
2021
2022
2023
2024
2025
2026