फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hospital seal on arbitrary recovery from Kovid patients

कोविड मरीजों से मनमानी वसूली पर वृतांत हास्पिटल सील

Mon, 24 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hospital seal on arbitrary recovery from Kovid patients
रायबरेली। आखिरकार भाजपाइयों का आंदोलन रंग लाया और सोमवार देर शाम वृतांत हास्पिटल सील कर दिया गया। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की। अस्पताल संचालक के पत्राचार करने पर डीएम ने इसे कोविड अस्पताल बनाया था। इसे सील करने के बाद इसकी कोविड इलाज की अनुमति भी रद्द कर दी गई। यहां के मरीजों को सिमहैंस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई से उन नर्सिंगहोम संचालकों में हड़कंप है, जो मनमानी वसूली करके चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय की अगुवाई में भाजपाई और उनके साथियों ने वृतांत हास्पिटल के खिलाफ आवाज उठाई थी। भाजपा नेता का आरोप है कि अस्पताल कोविड मरीजों से मनमानी वसूली करके शासन और प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है। उनके आवाज उठाने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर भाजपा नेता ने अस्पताल के सामने और शहीद चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बावजूद सुनवाई न होने पर सोमवार को भाजपा नेता संतोष पांडेय की अगुवाई में मनोज बाजपेयी, अभिषेक शर्मा व राजेंद्र बाजपेयी आदि ने शहीद चौक पर फिर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहीद चौक पर भाजपाइयों और समर्थकों का धरना शुरू होते ही सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सिटी महिपाल पाठक दल बल के पास पहुंचे। अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन भाजपाई नहीं माने। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अफसरों ने हास्पिटल के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर भाजपाइयों ने आंदोलन खत्म कर दिया। देर शाम डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, डॉ. रिजवान की अगुवाई में टीम ने वृतांत हास्पिटल पहुंचकर उसे मरीजों से खाली कराया और सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि वृतांत हास्पिटल के संचालक ने पत्राचार कर कोविड हास्पिटल बनाने का अनुरोध किया था। इस पर डीएम ने कोविड अस्पताल चलाने की अनुमति दे दी थी। उन्होंने बताया कि मरीजों और तीमारदारों से शिकायत मिली कि अस्पताल का स्टाफ कोविड मरीजों से मनमानी वसूली करके शासन और जिला प्रशासन के आदेशों को नजरंदाज कर रहा है। शिकायत पर सोमवार को वृतांत हास्पिटल को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल की अनुमति को भी रद्द कर दिया गया है। सीएमओ का साफ कहना है कि किसी भी अस्पताल संचालक को मनमानी वसूली नहीं करने दी जाएगी। शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed