{"_id":"60ba49518ebc3ed3db4543fb","slug":"hospital-raibaraily-news-lko5809078110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आईसीयू तैयार, सीएमओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आईसीयू तैयार, सीएमओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लोगों की भीड़।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार हो गया है। सभी 10 वेंटीलेटर लगा दिए गए हैं। शुक्रवार को डॉ. वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आईसीयू का निरीक्षण किया।
सीएमएस ने सीएमओ को बताया कि वेंटीलेटरों को चलाने के लिए कर्मचारी की व्यवस्था के लिए एजेंसी अलॉट कर दी गई है। जल्द ही टेक्नीशियन की व्यवस्था होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जिला अस्पताल में 10 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू के लिए जुलाई 2018 से प्रयास चल रहा था। विभागीय अधिकारियों की सुस्ती के कारण काम पूरा नहीं हो सका। पिछले अप्रैल माह में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और आईसीयू तैयार करने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
वेंटीलेटर भी दो साल पहले ही आ गए थे, लेकिन उन्हें अब लगाया गया। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह पीडियाट्रिक आईसीयू का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने आईसीयू की पूरी व्यवस्था देखी।
उन्होंने सीएमओ को तत्काल कर्मचारियों की व्यवस्था करके आईसीयू को संचालित करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. बीरबल आदि मौजूद रहे।